Maithon : झारखंड में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से मैथन, पंचेत व कोनार डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में मैथन व पंचेत डैम का जलस्तर करीब 6.5 फीट बढ़ गया है. वहीं, कोनार डैम के जलस्तर में करीब 10 फीट की वृद्धि दर्ज की गई है. हालांकि तिलैया डैम के जलस्तर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है. डैमों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए केन्द्रीय जल आयोग व डीवीसी के एमआरओ विभाग ने मैथन व पंचेत डैम के कुछ फाटक खोल दिए हैं. दोनों डैमों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे निचले क्षेत्र (पश्चिम बंगाल) में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. केन्द्रीय जल आयोग व डीवीसी के एमआरओ विभाग ने पश्चिम बंगाल सरकार को ग्रीन अलर्ट जारी किया है. केन्द्रीय जल आयोग के अधिकारियों ने बताया कि अभी चिंता की कोई बात नहीं है. डैमों का जलस्तर खतरे के निशान से अभी काफी नीचे है, लेकिन इसी तरह लगातार बारिश होती रही, तो बहुत जल्द डैमों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच सकता है. आयोग के अनुसार मैथन डैम का जलस्तर 2 अगस्त की सुबह 6 बजे 466.44 फीट था, जो 3 अगस्त के सुबह 6 बजे तक बढ़कर 472.93 फीट तक पहुंच गया है. 24 घंटे में मैथन डैम के जलस्तर में करीब साढ़े छह फीट की वृद्धि दर्ज की गई है. हालांकि मैथन डैम का खतरे का निशान 495 फीट है. इसी तरह पंचेत डैम का जलस्तर 2 अगस्त को 406.66 फीट था, जो 3 अगस्त को बढ़कर 412.24 फीट पहुंच गया है. पंचेत डैम का खतरे का निशान 425 फीट है. वहीं, कोनार डैम का जलस्तर 2 अगस्त को 1369.72 फीट मापा गया था, जो बढ़कर 3 अगस्त को 1379.99 फीट पहुंच गया है. तिलैया डैम का जलस्तर 2 अगस्त को 1194.26 फीट था, जो 3 अगस्त को 1194.95 फीट मापा गया. वहीं तेनुघाट डैम का जलस्तर में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है. तेनुघाट का जलस्तर 2 अगस्त को 845.41 फीट था, जो बढ़कर 3 अगस्त को 851.31 फीट पहुंच गया है. यानी तेनुघाट डैम के जलस्तर में 24 घंटे में छह फीट की वृद्धि हुई है. केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार मैथन डैम में करीब 78 हजार एकड़ फीट पानी प्रतिघंटा दामोदर घाटी के ऊपरी क्षेत्र से आ रहा है, जिसके अनुपात में मैथन डैम से 7175 एकड़ फीट पानी छोड़ा जा रहा है. इसी प्रकार पंचेत डैम में 83284 एकड़ फीट पानी प्रति घंटे आ रहा है और 17130 एकड़ फीट पानी छोड़ा जा रहा है. यह भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/knee-deep-water-on-the-main-road-pedestrians-becoming-victims-of-accidents/">हजारीबाग:
मुख्य सड़क पर घुटने भर पानी, दुर्घटना का शिकार हो रहे राहगीर [wpse_comments_template]
मुख्य सड़क पर घुटने भर पानी, दुर्घटना का शिकार हो रहे राहगीर [wpse_comments_template]
Leave a Comment