Search

 
 
 

धनबाद : बस्ताकोला में ट्रक में लूटपाट का विरोध किया तो ड्राइवर को मारी गोली, गंभीर

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के धनसार थाना क्षेत्र के बस्ताकोला में अपराधियों ने एक ट्रक चालक जोखन भाई पाल से पैसा और गाड़ी से डीजल लूटने का प्रयास किया. विरोध करने पर बदमाशों ने चालक को  गोली मार दी. गोली उसकी जांघ में लगी है. गंभीर स्थिति में उसे एसएनएमएमसीएच, धनबाद पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना 24 जनवरी देर रात की है. घटना के संबंध में धनसार थाना के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे थाना में फोन आया कि थाना के पीछे एक व्यक्ति को गोली लगी है. सब इंस्पेक्टर साथी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल ट्रक चालक को एसएनएमएमसीएच भेजवाया. उसके ट्रक का नंबर MH12RN 9299 है. ट्रक चालक ने बताया कि बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और लूटपाट करने का प्रयास किया. पुलिस को घटनास्थल से कारतूस का दाना व ट्रक के शीशे पर गोली लगने के निशाना मिले हैं. पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए बगल के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/job-card-made-for-11-thousand-youth-in-dhanbad-municipal-corporation-employment-only-for-1000/">धनबाद

नगर निगम में 11 हजार युवाओं का बना जॉब कार्ड, रोजगार सिर्फ 1000 को  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही