Search

धनबादः सफेदपोश-गैंगस्टर लिंक मामले की SIT से जांच हो- जयराम

जयराम महतो ने कहा कि यदि आरोप सही हैं, तो राज्य सरकार को विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर पूरे मामले की गहन जांच करानी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर किसी भी सफेदपोश के आपराधिक तत्वों से संपर्क की बात आती है, तो यह बेहद गंभीर विषय है. इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है.
 
Dhanbad : गैंगस्टर प्रिंस खान से दूरभाष पर कथित संपर्क मामले में धनबाद।सांसद ढुल्लू महतो पर उठे सवालों को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस मामले को झारखंड विधानसभा में भी नेता प्रतिपक्ष उठा चुके हैं. यह मुद्दा लगातार सदन में आता रहा है.

जयराम महतो ने कहा कि यदि आरोप सही हैं, तो राज्य सरकार को विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर पूरे मामले की गहन जांच करानी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर किसी भी सफेदपोश के आपराधिक तत्वों से संपर्क की बात आती है, तो यह बेहद गंभीर विषय है. इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का जीवन पारदर्शी और जनता के हित में होना चाहिए. बेहतर समाज के निर्माण के लिए सफेदपोश लोगों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए. लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य सर्वोपरि है और इस तरह की खबरें उस कर्तव्य के विपरीत हैं. मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. वहीं, रामनवमी पर डीजे बजाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही