Search

 
 
 

धनबाद: नशीला पदार्थ खिलाकर युवती का यौन शोषण, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

 
Dhanbad: जिले के महुदा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की न्यायालय की शरण में पहुंची है. जहां उसने न्याय की गुहार लगाई है. दरअसल लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर तीन साल पहले दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. जिसमें पीड़िता ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में एक मामला दर्ज कराया है. उसके बाद पीड़ित लड़की का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया है. अब पीड़िता न्यायालय की शरण है. और उम्मीद है कि उसे जल्द न्याय मिलेगा. इसे भी पढ़ें- लगातार">https://lagatar.in/facilities-to-railway-workers-are-continuously-decreasing-increasing-anger/37828/">लगातार

घट रहीं रेलकर्मियों को मिलने वाली सुविधाएं, बढ़ रहा आक्रोश

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

पीड़िता का कहना है कि 3 वर्ष पहले वह अपने दोस्त के साथ धनबाद के हीरापुर मेला घूमने आई थी. उसी क्रम में एक लड़के से दोस्ती हुई. जिसके बाद आरोप है कि लड़के द्वारा नशीली पदार्थ खिलाकर यौन शोषण किया गया. इतना ही नहीं लड़की का आरोप है कि उसका वीडियो भी बनाया गया. और उस वीडियो के माध्यम से 3 साल से यौन शोषण करता रहा. परेशान होकर लड़की ने इसकी शिकायत धनबाद के महिला थाना में की. वहीं पीड़ित लड़की का आरोप है कि थाने में मौजूद महिला थाना के एसआई फारुख द्वारा 75 हज़ार रुपए लेकर मामला रफा-दफा कराने का दबाव बनाया जा रहा था. हीरापुर के रहने वाला आरोपी युवक कोर्ट परिसर में ही काम करता है. परिवार निवारण संस्था के सदस्य आज 164 का बयान दर्ज कराने पीड़िता को लेकर कोर्ट पहुंची थी. इसे भी पढ़ें- बैंकों">https://lagatar.in/jharkhands-45000-workers-on-strike-to-protest-against-privatization-of-banks/37844/">बैंकों

के निजीकरण के विरोध में झारखंड के 45 हजार कर्मी हड़ताल पर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही