Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः दो लाख को 2 करोड़ बनाने के लालच में हुई थी महिला की हत्या, 3 दोषियों को उम्रकैद, पति अब भी फरार

सुनीता देवी हत्या कांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. दो लाख रुपये को दो करोड़ बनाने के लालच में की गई इस हत्या में धनबाद के जज कुमार मनीष की अदालत ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
Advertisement
Advertisement
सुनीता देवी की फाइल फोटो.

Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुई सुनीता देवी हत्या कांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. धनबाद सिविल कोर्ट के जज कुमार मनीष की अदालत ने दो लाख रुपये को दो करोड़ बनाने के लालच में की गई इस हत्या में तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. सजा पाने वाले 3 दोषियों का नाम आनंद महतो, राजेश नापित व छोटू महतो है. इस कांड की साजिश में शामिल मृतका का पति कृष्ण कुमार अब भी फरार है. 


ज्ञात हो कि 29 जून 2021 को कालूबाथान के संग्रामडीह निवासी स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार की पत्नी सुनीता देवी की कुर्मीडीह स्थित मां तारा रेस्टोरेंट में हत्या कर दी गई थी. आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को रेस्टोरेंट के सेप्टिक टैंक में छिपा दिया था.


मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतका की बेटी अपनी मां की तलाश में रेस्टोरेंट पहुंची और वहां पड़े चप्पल और दुपट्टे की पहचान की. उसकी सूचना पर पुलिस ने सेप्टिक टैंक की तलाशी ली, जहां से सुनीता देवी का शव बरामद किया गया.


जांच में सामने आया कि सुनीता देवी को दो लाख रुपये को दो करोड़ बनाने का झांसा देकर रेस्टोरेंट ले जाया गया था. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. घटना के वक्त पति कृष्ण कुमार मां-बेटी को वहीं छोड़कर चला गया था. अदालत के फैसले के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही