Search

 
 
 

धनबाद : वाह कुलपति महोदय : विश्वविद्यालय अधिनियम के विरुद्ध बनाया "लॉलीपॉप पोस्ट"

 
जूनियर को मिली पोस्ट, डीन के ऊपर बनाया डीन, खास को दी दो माह में दो बड़ी पोस्टिंग
नीरज कुमार Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में वर्तमान कुलपति प्रो (डॉ) शुकदेव भोई ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2000 के नियमों के विरुद्ध लॉलीपॉप पोस्ट बना कर अपने करीबियों और डोनेशन देने वाले शिक्षकों को खुश किया है. एकेडमिक डीन, एकेडमिक इंचार्ज जैसे पोस्ट क्रिएट किये गए हैं. [caption id="attachment_736141" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/BBMKU-5-272x140.jpg"

alt="" width="272" height="140" /> बीबीएमकेयू, धनबाद[/caption]

जूनियर को बनाया एकेडमिक डीन

कुलपति प्रो भोई ने एकेडमिक डीन का नया पोस्ट क्रिएट किया और इस पर डॉ.डीके गिरी की नियुक्ति की. बता दें कि डीन की नियुक्ति का आधार सामान्यतः वरीयता होता है. लेकिन इस नियम की भी अनदेखी की गई. वर्ष 2008 बैच के जूनियर शिक्षक को एकेडमिक डीन बनाये जाने से कई वरीय शिक्षकों में रोष हैं. लेकिन वे सामने से विरोध नहीं कर रहे हैं.

एकेडमिक इंचार्ज की नियुक्ति पर भी सवाल

कुलपति ने डॉ.केएम सिंह को एकेडमिक इंचार्ज के पोस्ट पर नियुक्त किया है. डॉ.केएम सिंह भी वर्ष 2008 बैच के हैं. पहले तो नियम विरुद्ध इस पद को क्रिएट किया गया. पद क्रिएट करने को लेकर शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ करने का हवाला दिया गया. लेकिन पद पर अनुभवी व वरीय शिक्षकों के स्थान पर जूनियर शिक्षक को बिठाया गया.

डीन के ऊपर बनाया डीन

विवि अधिनियम के अनुसार किसी भी संकाय का सबसे बड़ा पोस्ट डीन का होता है. विश्वविद्यालय में साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और हयूमैनिटिज़ सभी संकाय में पहले से वरीय शिक्षक डीन हैं. ऐसे में एजुकेशन डीन के नाम पर जूनियर शिक्षक को डीन के ऊपर डीन बनाया गया है.

ख़ास को बनाया रजिस्ट्रार

कुलपति पर अपने खास व चहेते शिक्षक को रजिस्ट्रार बनाने का भी आरोप है. विश्वविद्यालय सूत्रों की माने तो कई वरीय शिक्षकों के होने के बावजूद भी कुलपति ने अपने चहेते डॉ.कौशल कुमार को दो माह के भीतर दो बड़े पद पर आसीन करवाया. पहले तो दूर दराज के बीएसके कॉलेज मैथन से उनका स्थानांतरण शहर के सबसे बड़े कॉलेज पीके रॉय कॉलेज में प्राचार्य के रूप में किया. फिर दो माह के भीतर ही विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार भी बनाया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-tribute-ceremony-organized-on-ranjit-singhs-fifth-death-anniversary/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : रंजीत सिंह की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही