Search

 
 
 

धनबादः बच्चा चोर के शक में युवक को पेड़ से बांधा, पुलिस ने कराया मुक्त

थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है. वह बिहार के गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र का निवासी है. युवक के परिजनों ने तीन दिन पहले ही फतेहपुर थाना में उसकी गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था.
 

Dhanbad : धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार स्थित पिपरा बेड़ा इलाके में स्थानीय लोगों ने बुधवार को बच्चा चोर के संदेह में एक युवक को पकड़ लिया. उसे गमछे से पेड़ में बांधकर बंधक बना लिया गया. हालांकि समय रहते कुछ समझदार लोगों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से युवक के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं होने दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को मुक्त कराया.


जानकारी के अनुसार, इलाके में एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखाई दिया. कुछ लोगों को उस पर बच्चा चोर होने का संदेह हुआ. देखते ही देखते आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे और भीड़ बढ़ती चली गई. कुछ लोगों ने युवक को पकड़कर गमछे से पेड़ में बांध दिया. सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लोगों के चंगुल से मुक्त कराया. पुलिस उसे अपने साथ थाना ले गई और पूछताछ शुरू की.

 

थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है. वह बिहार के गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र का निवासी है. युवक के परिजनों ने तीन दिन पहले ही फतेहपुर थाना में उसकी गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था. इस संबंध में वहां की पुलिस से संपर्क कर युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही