Search

 
 
 

DIG आनंद प्रकाश ने सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

डीआईजी आनंद प्रकाश बुधवार को सिंदरी स्थित एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में अपराध की स्थिति, लंबित मामलों व पुलिस की कार्यशैली के बारे मे विस्तृत जानकारी ली.
 

Dhanbad : बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश बुधवार को सिंदरी स्थित एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया गया. धनबाद के सिटी एसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की. इसके बाद डीआईजी ने कार्यालय का निरीक्षण किया.


उन्होंने सिटी एसपी व सिंदरी एसडीपीओ के साथ कार्यालय की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व कानून व्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों का बारीकी से मुआयना किया. इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में अपराध की स्थिति, लंबित मामलों व पुलिस की कार्यशैली के बारे मे विस्तृत जानकारी ली. साथ ही अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. 


डीआईजी ने केस डायरी की जांच की और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा. उन्होंने थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करें, ताकि लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़े और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिल सके. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही