Search

 
 
 

धनबाद : महुदा में युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या, शव खेत में फेंका

 
Mahuda : महुदा थाना क्षेत्र के मोदीडीह (अंधारी) निवासी युवक मोहन नापित (30 वर्ष) की सोमवार की देर रात धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने शव को महुदा मोड़ दास टोला के पीछे खेत में फेंक दिया. मंगलवार की अहले सुबह खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही महुदा थाना प्रभारी योगेश कुमार महतो व इंस्पेक्टर अलविनुस इंदवार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की. घटनास्थल से कुछ दूरी पर शराब का बोतल व ग्लास मिला है.वहीं, सड़क किनारे से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई. बाइक के नंबर से मृतक की पहचान हुई. पुलिस एक महिला सहित तीन लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. कयास लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने पहले घटनास्थल पर शराब की पार्टी की उसके बाद वरदान को अंजाम दिया होगा. मोहन नापित सैलून में काम करता था. पुलिस शव को महुदा थाना ले गई. घटना की सूचना पाकर परिजन थाना पहुंचे और शव की शिनाख्त की. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने महुदा थाना पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की. मृतक के पुत्र बिट्टू कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम किसी ने फोन कर पापा को बुलाया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fierce-fighting-and-stone-pelting-between-two-parties-in-madhuban-5-injured/">धनबाद

: मधुबन में दो पक्षों में जमकर मारपीट व पत्थराव, 5 घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही