Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः निरसा में युवक को मारी गोली, SNMMCH में चल रहा इलाज

सागर सहनी ने बताया कि वह मंगलवार देर रात अपने दोस्त के घर आईपीएल का फाइनल मैच देखने गया था. मैच समाप्त होने के बाद वह घर लौट रहा था. तभी घात लगाए युवकों ने हमला कर दिया.
Advertisement
Advertisement

पिता ने जताई पुराने विवाद में हमले की आशंका

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के भेलजोरिया इलाके में मंगलवार देर रात चार युवकों ने पीठाकीयरी स्थित ईसीएल क्वार्टर निवासी सागर सहनी को गोली मार कर घायल कर दिया. उसका इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में चल रहा है.  बुधवार को सागर सहनी ने बताया कि वह मंगलवार देर रात निरसा खटाल स्थित अपने दोस्त के घर आईपीएल का फाइनल मैच देखने गया था. मैच समाप्त होने के बाद वह अपने घर लौट रहा था. तभी भेलजोरिया ट्रांसफार्मर के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया.

बाइक और स्कूटी पर सवार चार हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी. गोली लगते ही वह गिरकर बेहोश हो गया.
कुछ समय बाद जब होश आया तो उसने किसी तरह अपने परिजनों को घटना की सूचना दी. परिजन मौके पर पहुंचकर उसे तत्काल निरसा थाना लेकर गए. पुलिस ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया.़

वहीं, घायल युवक के पिता नंदलाल मल्लाह ने इस घटना के पीछे सुजीत रविदास का हाथ होने की आशंका जताई है. उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी पर थे. तभी उनकी पत्नी ने फोन कर बेटे को गोली मारे जाने की जानकारी दी. मौके पर पहुंचकर उन्होंने सागर को पहले थाना और फिर अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने बताया कि उनका और सुजीत रविदास का पूर्व से विवाद चल रहा है. सुजीत पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है. संभवतः इसी रंजिश में साजिश रचकर यह हमला करवाया गया है.फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है. परिजनों के बयान के आधार पर संभावित आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही