Search

 
 
 

धनबाद : महुदा स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते वक्त फिसला युवक, रिम्स रेफर

Dhanba: जिले के महुदा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. गोमो–खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान सोनू गोप के रूप में हुई है. वह महुदा थाना क्षेत्र के कपूरिया रूदी गांव का निवासी बताया जा रहा है.
 

Dhanba: जिले के महुदा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. गोमो–खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान सोनू गोप के रूप में हुई है. वह महुदा थाना क्षेत्र के कपूरिया रूदी गांव का निवासी बताया जा रहा है.


जानकारी के अनुसार, सोनू गोप गोमो स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर महुदा लौट रहा था. सोनू अपनी बहन के घर से वापस आ रहा था. जैसे ही ट्रेन महुदा स्टेशन पहुंची तो जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वे ट्रेन की चपेट में आकर प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा.


इस हादसे में सोनू के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग और यात्रियों ने तुरंत रेल प्रशासन को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेलवेकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.


डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सोनू को धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. वहां चिकित्सकों की टीम ने जांच के उपरांत बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया.


घटना के संबंध में घायल के परिजन दयाल कुमार गोप ने बताया कि सोनू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. महुदा स्टेशन पर उतरते समय यह हादसा हुआ. फिलहाल सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना को लेकर रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने का प्रयास न करें ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही