Search

 
 
 

धनबाद में 500 करोड़ की जल योजना ठप, कंपनी पर कार्रवाई करें, सदन में गरजे अरुप चटर्जी

झारखंड विधानसभा में धनबाद जिले की बहुप्रतीक्षित जलापूर्ति परियोजना मामला गरमाया. विधायक अरुप चटर्जी ने श्री राम ईपीसी कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की.
 
  • 500 करोड़ की जल योजना ठप, कंपनी मर्ज होकर गायब
  • कार्रवाई की मांग
  • परियोजना को जल्द पूरा कराने का आश्वासन
  • एक सप्ताह में जानकारी सदन को उपलब्ध कराने की कही बात

Ranchi :  झारखंड विधानसभा में धनबाद जिले की बहुप्रतीक्षित जलापूर्ति परियोजना मामला गरमाया. विधायक अरुप चटर्जी ने श्री राम ईपीसी कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की.

 

उन्होंने कहा कि स्वच्छता विभाग के तहत लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का ठेका कंपनी को दिया गया था, लेकिन अब तक एक भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है. विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी बाद में किसी अन्य कंपनी के साथ मर्ज हो गई, जिससे परियोजना की स्थिति और जटिल हो गई है.

 

झारखंड विधानसभा लाइव देखें...

 

 

इस पर जवाब देते हुए मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि परियोजना को जल्द पूरा कराया जाएगा. साथ ही, पूरे मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जानकारी सदन को उपलब्ध कराने की बात कही.

 

झारखंड विधानसभा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही