Search

 
 
 

धनबाद के युवा पत्रकार नीरज कुमार का निधन, शोक की लहर

पत्रकार नीरज कुमार लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे.सोमवार की अहले सुबह उन्होंने एसएनएमएमसीएच में अंतिम सांस ली.
 

Dhanbad : धनबाद के युवा पत्रकार नीरज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे. सोमवार की अहले सुबह उन्होंने एसएनएमएमसीएच में अंतिम सांस ली. वे लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. बावजूद इसके पत्रकारिता के जुनून और समर्पण में कभी कोई कमी नहीं आने दी. नीरज कुमार ने न केवल खबरों की दुनिया में अपनी कलम की धार से पहचान बनाई, बल्कि हाल ही में आयोजित प्रेस क्लब के फैंसी क्रिकेट मैच में भी एक योद्धा की तरह खेला. लेकिन जीवन की इस कठिन लड़ाई में वे मौत से जंग हार गए. तेली पाड़ा स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शहर के पत्रकारों ने भाग लिया.

नीरज कुमार के निधन से धनबाद के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है. पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों और समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. धनबाद प्रेस क्लब के सदस्यों ने संवेदना व्यक्त करते हुए नीरज कुमार के निधन को धनबाद के पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति बताया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही