Latatar Desk : साउथ सुपरस्टार धनुष और एक्टर ममूटी की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ओम सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है.
पहले दिन वर्ल्डवाइड में 31.55 करोड़ का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का दबदबा देखने को मिल रहा है. इसके बावजूद धनुष और ममूटी की फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई कर सबका ध्यान खींचा है.शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘ओम ने भारत में पहले दिन करीब 20.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म को देशभर में 6,628 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था.
भाषा के आधार पर फिल्म की कमाई की बात करें तो तमिल वर्जन ने 13.35 करोड़ रुपये, तेलुगू वर्जन ने 4 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन ने 35 लाख रुपये का कारोबार किया. वहीं, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 17.70 करोड़ रुपये रहा.
विदेशों में भी दिखा धनुष-ममूटी का जलवा
फिल्म को विदेशी बाजारों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. विदेशों में फिल्म ने करीब 11 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही ‘ओम: ऑपरेशन मोल’ की पहले दिन की दुनियाभर की कुल कमाई 31.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
धनुष और ममूटी की एक्टिंग की हो रही तारीफ
फिल्म की ऑक्युपेंसी की बात करें तो सिनेमाघरों में इसे करीब 45.6 प्रतिशत ऑक्युपेंसी मिली. वहीं, सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. खासकर धनुष और ममूटी की दमदार अदाकारी को खूब सराहा जा रहा है. हालांकि, कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म की कहानी को और बेहतर बनाया जा सकता था.