Search

 
 
 

Ranchi University : 25 नवंबर से भरे जाएंगे यूजी सेमेस्टर-8 की परीक्षा के लिए फॉर्म

Ranchi :   निर्धारित तिथि से चूकने वाले छात्रों को 1 से 4 दिसंबर के बीच आवेदन करने का मौका मिलेगा. लेकिन इसके लिए उन्हें 400 रुपये विलंब शुल्क (Late Fine) देना होगा. परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित शुल्क भी देना होगा. विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क 300 रुपये, लोकल लेवी 250 रुपये, मार्क्सशीट शुल्क 50 रुपये और अतिरिक्त प्रैक्टिकल शुल्क 100 रुपये तय किया है.
 
रांची यूनिवर्सिटी

Ranchi :  नयी शिक्षा नीति (NEP) के तहत शुरू हुए चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के पहले बैच की पढ़ाई अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-26 के विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर-8 (रेगुलर) की परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर नोटिस जारी कर दिया है. विद्यार्थी 25 से 30 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे.

 

इसे भी पढ़ें

 

फॉर्म भरते समय देने होंगे निर्धारित शुल्क

निर्धारित तिथि से चूकने वाले छात्रों को 1 से 4 दिसंबर के बीच आवेदन करने का मौका मिलेगा. लेकिन इसके लिए उन्हें 400 रुपये विलंब शुल्क (Late Fine) देना होगा. परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित शुल्क भी देना होगा. विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क 300 रुपये, लोकल लेवी 250 रुपये, मार्क्सशीट शुल्क 50 रुपये और अतिरिक्त प्रैक्टिकल शुल्क 100 रुपये तय किया है.

 

दिसंबर-जनवरी में हो सकती है परीक्षा

विश्वविद्यालय सत्र को नियमित करने की दिशा में सेमेस्टर-8 की परीक्षा दिसंबर और जनवरी में आयोजित करने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, परीक्षा की अंतिम तिथि को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम जारी होना बाकी है. इस परीक्षा के साथ ही नयी शिक्षा नीति के तहत शुरू हुए चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के पहले बैच का अंतिम सेमेस्टर पूरा होगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही