Search

 
 
 

धनुष की फिल्म ओम का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, पहले वीकेंड में कमाए 50 करोड़

Lagatar Desk : फिल्म में धनुष के साथ ममूटी और साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म ओम बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस जासूसी थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

 

फिल्म में धनुष के साथ ममूटी और साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 

 

तीन दिनों में 50.25 करोड़ का कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘ओम ऑपरेशन मोल’ ने रविवार को 15.90 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का तीन दिनों का कुल घरेलू कलेक्शन 50.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

 

फिल्म ने पहले दिन 18.10 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई में करीब 10.2 फीसदी की गिरावट आई और फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. हालांकि, रविवार को एक बार फिर फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली.

 

भाषा के आधार पर देखें तो फिल्म को तमिल दर्शकों से सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रविवार को तमिल में फिल्म ने 11.55 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, तेलुगु में 3.80 करोड़ और हिंदी में 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया.

 

‘ओम ऑपरेशन ऑपरेशन मोल’ की कहानी

 फिल्म की कहानी एक स्पेशल टास्क फोर्स अधिकारी और एक अंडरकवर एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों मिलकर एक कुख्यात गैंगस्टर के लाल चंदन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के मिशन पर निकलते हैं.

 

फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. हालांकि, साई पल्लवी ने ASP नित्या रेड्डी के किरदार में अपने अभिनय से काफी तारीफ बटोरी है. दूसरी ओर, फिल्म के संगीत और कहानी को लेकर कुछ दर्शकों ने निराशा भी जताई है. इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की मजबूत शुरुआत ने मेकर्स को राहत दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही