Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में खुलेगा धनवंतरी आयुष चिकित्सालय, भवन निर्माण के लिए पांच करोड़ आवंटित

Ranchi: आयुष का अभिप्राय आयुर्वेद, योगा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्‍योपैथी से है. आयुष मंत्रालय इन सभी स्‍वास्‍थ्‍य प्रणालियों के संवर्द्धन एवं विकास के लिए काम कर रही है. आमजनों को स्‍वास्‍थ्‍य सेवा मिले, इसी उद्देश्य के साथ झारखंड के जमशेदपुर जिले में धनवंतरी आयुष चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा. चिकित्सालय के भवन निर्माण की योजना के लिए चार करोड़ 99 लाख 99 हजार 800 रुपये आवंटित किया गया है. केंद्र प्रायोजित योजना, राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं राज्य योजना निधि से चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा. वहीं केंद्रांश 9 करोड़ और राज्यांश 6 करोड़ का आवंटन अलग से किया जाएगा. इस पूरी राशि के नियंत्री पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे. इसे पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-insulted-the-backward-people-of-the-country-wants-to-become-a-martyr-by-biting-his-nails-bjp/">राहुल

गांधी ने देश के पिछड़ों का अपमान किया, नाखून काटकर शहीद बनना चाहते हैं : भाजपा

खर्च का हर तीन माह पर कराना होगा ऑडिट

विभाग द्वारा जारी निर्देश में उल्लेख किया गया है कि निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी संबंधित शीर्षाअंतर्गत हुए खर्च का सत्यापन नियम अनुसार 3 माह में महालेखाकार से कराएंगे. साथ ही खर्चे का प्रतिवेदन और सत्यापन की विवरणी विभाग को सौंपेंगे. इस आवंटित राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सिविल सर्जन रांची डॉ विनोद कुमार होंगे. इसे भी पढ़ें- CBI">https://lagatar.in/cbi-court-sentenced-only-chauhan-and-kp-mahanta/">CBI

कोर्ट ने केवल चौहान और केपी महंता को सुनायी सजा
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही