Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : सीओ नरेश वर्मा ने की भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील

Dhanwar (Giridih) : धनवार थाना परिसर में ईद को लेकर शुक्रवार 21 अप्रैल को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए अंचलाधिकारी नरेश वर्मा ने शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में लोगों से आपसी भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील की. बैठक में शामिल सभी समुदाय के लोगों ने प्रशासन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. ईद की अग्रिम शुभकामना देते हुए थाना प्रभारी पिंकू प्रसाद ने लोगों से किसी भी तरह की समस्या की सूचना फौरन पुलिस को देने को कहा. उन्होंने कहा कि अधिक भीड़ वाले जगहों पर पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. बैठक में बरजो पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद सफदर अली, लाल बाजार पंचायत के मुखिया सजरूल अंसारी, गलवाती पंचायत के मुखिया मुजाहिद अंसारी, केंदुआ पंचायत मुखिया कार्तिक दास, हेमरोडीह पंचायत के पूर्व मुखिया गफूर अंसारी, विवेक साव सहित कई समाजसेवी और बुद्धिजीवी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-after-training-anm-and-gnm-will-have-to-give-1-year-service-in-government-hospitals/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : प्रशिक्षण के बाद एएनएम व जीएनएम को देनी होगी सरकारी अस्पतालों में 1 साल की सेवा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही