Search

 
 
 

राहुल ने कहा, धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और भारत के बर्बाद Education System के प्रतीक, प्रयागराज में छात्र संवाद कार्यक्रम अगस्त में

राहुल गांधी से संबंधित एक और खबर आयी है. अगस्त के पहले पखवारे में राहुल गांधी प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों और युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे. कहा गया है कि छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह चरम पर है
 

New Delhi : संसद परिसर में भाजपा सांसदों द्वारा धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत किये जाने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भगवा ब्रिगेड पर हल्ला बोला है. राहुल गांधी ने कल सोमवार को एक्स पर पोस्ट किया, धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और भारत की बर्बाद education system के प्रतीक हैं और हमेशा रहेंगे. लिखा कि उसी सिस्टम ने 26 बच्चों की जान ली.  लाखों युवाओं को सड़कों पर उतरने को विवश किया.

 

 

राहुल गांधी ने आगे लिखा, प्रधान को नैतिकता से नहीं, युवाओं के आक्रोश से डरकर इस्तीफ़ा देना पड़ा. उसी व्यक्ति को आज संसद में भाजपा माला पहना रही है. यह कोई सम्मान नहीं, लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न है. देश का हर छात्र ये देख रहा है.इसमें शामिल हर चेहरा याद रखेगा.

 
 
राहुल गांधी से संबंधित एक और खबर आयी है. अगस्त के पहले पखवारे में राहुल गांधी  प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों और युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे. कहा गया है कि छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह चरम पर है. कार्यक्रम के लिए अब तक 1.11 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने क्यूआर कोड और मिस्ड कॉल के माध्यम से पंजीकरण कराया है.   

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही