Search

 
 
 

दिल्ली, बिहार व बंगाल में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारी शुरू, CJP ने दी आंदोलन की धमकी

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद छात्रों ने दिल्ली के जंतर मंतर समेत देश भर में आंदोलन को स्थगित कर दिया. लेकिन इसके एक दिन बाद अलग-अलग राज्यों में पुलिस ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है.
 

Lagatar Desk: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देश भर में आंदोलन को स्थगित कर दिया. लेकिन इसके एक दिन बाद अलग-अलग राज्यों में पुलिस ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है. दिल्ली व बिहार में छात्रों की गिरफ्तारी की गई है.

इसे भी पढ़ें: 

पश्चिम बंगाल की पुलिस द्वारा भी गिरफ्तारी की कार्रवाई किए जाने की सूचना है. सोमवार को अखबारों में 300 छात्रों का फोटो छपवाया गया है. छात्रों को असमाजिक तत्व बताया गया है. साथ ही उनके बारे में पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है. 

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने इसे शर्तों का उल्लंघन बताया है. साथ दुबारा आंदोलन शुरु करने की चेतावनी दी है. उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई को केंद्र सरकार ने सीजेपी को भरोसा दिलाया था कि किसी प्रदर्शनकारी छात्र के खिलाफ दिल्ली ही नहीं देश के किसी भी हिस्से में कार्रवाई नहीं की जायेगी.

सीजेपी की तरफ से चार मांगों वाले पत्र में एक मांग यह भी थी. हालांकि केंद्र की सरकार ने कोई लिखित वादा किया था, ऐसी सार्वजनिक जानकारी नहीं है.

छात्रों की गिरफ्तारी की खबर के बाद देश भर के युवा एक बार फिर से केंद्र सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर बोलने लगे हैं. साथ ही यह सवाल भी उठाया जाने लगा है कि सीजेपी के लोग कहां हैं. अब छात्रों को उनकी जरूरत है, तो उन्हें जिम्मेदारी निभानी चाहिए.

यहां उल्लेखनीय है कि संसद में मानसून सत्र चल रहा है. विपक्ष ने भी छात्रों की गिरफ्तारी व उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई का मुद्दा उठाया है. साथ ही बिहार में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर एके-47 से फायरिंग किये जाने की घटना की जांच की मांग कर रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही