Search

 
 
 

‘अपने 2’ में फिर एक साथ नजर आएंगे धर्मेंद्र-सनी और बॉबी, अनिल शर्मा ने किया कंफर्म

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों ‘बॉर्डर 2’ और ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं उनके भाई बॉबी देओल फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर चर्चा में हैं. अब एक बार फिर ये दोनों भाई अपने पिता धर्मेंद्र के साथ फिल्म ‘अपने 2’ में नजर आ सकते हैं
 

Lagatar desk : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों ‘बॉर्डर 2’ और ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं उनके भाई बॉबी देओल फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर चर्चा में हैं. अब एक बार फिर ये दोनों भाई अपने पिता धर्मेंद्र के साथ फिल्म ‘अपने 2’ में नजर आ सकते हैं. इसको लेकर निर्देशक अनिल शर्मा ने एक अपडेट साझा किया है.

 

 ‘अपने 2’ की स्क्रिप्ट हो चुकी है पूरी

न्यूज 18 से बातचीत के दौरान निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया कि ‘अपने 2’ की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है. उन्होंने कहा -मैं इस वक्त कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहा हूं और ‘अपने 2’ उनमें से एक है. हालांकि यह मेरी अगली फिल्म नहीं होगी, लेकिन यह फिल्म जरूर बनेगी. स्क्रिप्ट तैयार है और हम सही समय का इंतजार कर रहे हैं.

 

देओल परिवार फिर एक साथ स्क्रीन पर

अनिल शर्मा ने बताया कि धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल तीनों इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं और उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए राजी करना मुश्किल नहीं था. उन्होंने कहा-तीनों ही एक साथ काम करना चाहते थे और चाहते थे कि मैं यह फिल्म बनाऊं. जिस दिन मैंने ‘अपने 2’ की कहानी उन्हें सुनाई, वे बेहद खुश हुए. धरम जी भावुक हो गए और रो पड़े. वहीं जब बॉबी ने स्क्रिप्ट सुनी, तो उन्होंने मुझे गले लगा लिया.

 

 सनी देओल ने भी तुरंत हामी भरी

निर्देशक के अनुसार, जब सनी देओल को यह पता चला कि वह अपने पिता और भाई के साथ एक बार फिर स्क्रीन साझा करने जा रहे हैं, तो उन्होंने तुरंत इस फिल्म के लिए हामी भर दी.मेरा देओल परिवार के साथ रिश्ता बहुत खास है. ऑनस्क्रीन ही नहीं, ऑफस्क्रीन भी हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं और बहुत प्यार व सम्मान है.

 

 अभी तक रिलीज डेट का ऐलान नहीं

फिलहाल ‘अपने 2’ की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी.गौरतलब है कि अनिल शर्मा ने हाल ही में ‘गदर 3’ को भी कन्फर्म किया है और यह साफ कर दिया है कि वह फिल्म भी ज़रूर बनेगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही