Search

धर्मपाल ने असम में डाला डेरा, दीपक प्रकाश बहा रहे PoribortonInBengal के लिए पसीना

Ranchi: पश्चिम">https://lagatar.in/giridih-naxalite-jairam-besra-arrested-with-40-kg-ied/36844/">पश्चिम

बंगाल और असम के सियासी गर्मी की तपिश झारखंड में भी महसूस हो रही है. झारखंड बीजेपी">https://lagatar.in/many-officers-of-jharkhand-administrative-service-have-been-here-and-there-rajesh-kumar-became-additional-municipal-commissioner-of-ranchi-municipal-corporation/36868/">बीजेपी

ने अपने तमाम बड़े चेहरों को बंगाल में उतार दिया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पश्चिम बंगाल प्रवास पर हैं. वे मुख्य रूप से सांगठनिक गतिविधियों में शामिल रहेंगे. चुनाव प्रचार के लिए तो झारखंड भाजपा के दिग्गज बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास समेत कई नेता पश्चिम बंगाल जा रहे हैं, लेकिन दीपक प्रकाश को केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी देकर वहां भेजा है. इसे भी पढ़ें : राज्य">https://lagatar.in/pankaj-kamboj-transferred-as-ranchi-dig/36852/">राज्य

के नौ आईपीएस का तबादला, पंकज कंबोज बने रांची डीआईजी

कार्यकर्ताओं को समेटने की मिली है जिम्मेदारी

सांगठनिक गतिविधियों का दीपक प्रकाश को लंबा अनुभव रहा है. अब पश्चिम बंगाल में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और चुनाव की रणनीति बनाने का उन्हें जिम्मा मिला है. उधर बीजेपी के संगठन महामंत्री धर्मपाल झारखंड के कई कार्यकर्ताओं के साथ असम में कैंप किये हुए हैं.

‘सोनार बांग्ला’ के लिए बीजेपी को वोट देगी जनता - दीपक प्रकाश

शुक्रवार को दीपक प्रकाश ने पश्चिम बंगाल के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. वहां बीजेपी की स्थिति पर चर्चा की और पार्टी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जोरशोर से जाने का निर्देश दिया. दीपक प्रकाश ने कहा कि  बंगाल की जनता ममता सरकार से त्रस्त है और पूरे राज्य में टीएमसी के गुंडों ने अराजकता फैला रखी है, लेकिन इस बार जनता `सोनार बांग्ला` के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/many-officers-of-jharkhand-administrative-service-have-been-here-and-there-rajesh-kumar-became-additional-municipal-commissioner-of-ranchi-municipal-corporation/36868/">झारखंड

प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी हुए इधर-उधर, राजेश कुमार बने रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//