Search

 
 
 

JSSC- JE परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर राजभवन के सामने धरना

 
Ranchi : जेएसएससी- जेई की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शनिवार को राजभवन के सामने धरना दिया. गत तीन जुलाई को जेएसएससी- जेई की परीक्षा ली गई थी. अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रश्नपत्र लीक किया गया है. परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी विरोध कर रहे हैं. इन लोगों की मांग है कि परीक्षा को रद्द किया जाए और इसमें जो भी दोषी हैं, उसके ऊपर कार्रवाई की जाए. इनका आरोप है कि परीक्षा के कई घंटे पूर्व ही प्रश्न के उत्तर ह्वाट्सएप पर वायरल पाया गया है. एमजीएम बोकारो जैसे कई अन्य परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र में दोहरी सील अथवा बिना सील के ही पाए गए हैं.  वायरल उत्तर आयोग द्वारा जारी कि गई उत्तर कुंजी में गलत उत्तरों से भी पूर्णतः मेल खाता है. जिस मोबाइल नंबर से प्रश्न पत्र के उत्तर वायरल होने के साक्ष्य मिले हैं, उसका नंबर 7488121791 है और इसमें रंजीत मंडल के नाम से पेटीएम बैंक अकाउंट सक्रिय है. इसे भी पढ़ें – बकरीद">https://lagatar.in/tight-security-arrangements-across-the-state-regarding-bakrid-police-alert/">बकरीद

को लेकर राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही