Search

 
 
 

Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग में धमाल, रिलीज से पहले ही 100 करोड़ पार

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों चर्चा में है. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों चर्चा में है. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 

एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई


फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही शानदार प्रदर्शन किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस टिकट बिक्री से ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले ही दिन कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

 

भारत ही नहीं, विदेशों में भी क्रेज


‘धुरंधर 2’ की इस फिल्म को लेकर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. कई इंटरनेशनल मार्केट्स में भी एडवांस टिकट तेजी से बिक रहे हैं, जिससे फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.

 

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद


फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि अगर इसी तरह एडवांस बुकिंग जारी रही तो ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि 19 मार्च को रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या नया रिकॉर्ड बनाती है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही