Lagatar desk : रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2 रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी ओपनिंग कमाई ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन
फिल्म ने रिलीज से पहले ही पेड प्रिव्यू के जरिए लगभग 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे. इस मामले में इसने ‘स्त्री 2’ (10 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार शाम 7 बजे तक फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में मिलाकर करीब 103 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया.
इसमें से लगभग 97 करोड़ रुपये सिर्फ हिंदी वर्जन से आए हैं.इस तरह पेड प्रिव्यू और पहले दिन की कमाई मिलाकर फिल्म का कुल ओपनिंग डे कलेक्शन 145 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.
ओवरसीज कलेक्शन का इंतजार
फिल्म के विदेशों में कमाई के आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं. अगर ओवरसीज में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो फिल्म का वर्ल्डवाइड ओपनिंग कलेक्शन 200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.
पहले पार्ट का रिकॉर्ड खतरे में
साल 2025 में आई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और 100 दिनों से ज्यादा सिनेमाघरों में चली थी. अब ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त ओपनिंग को देखते हुए उम्मीद है कि यह फिल्म पहले पार्ट के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकती है.
बड़े रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त
‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है-
जवान – 75 करोड़
एनिमल – 64 करोड़
पठान – 57 करोड़
स्त्री 2 – 54 करोड़
रणवीर सिंह की इस फिल्म ने इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment