Search

 
 
 

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का जलवा बरकरार, 7 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के महज 7 दिनों के भीतर ही फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा है.
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के महज 7 दिनों के भीतर ही फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा है.

 

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन


19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने प्रीमियर और ओपनिंग के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई शुरू कर दी थी.

ओपनिंग डे पर: 102.55 करोड़ 

वीकेंड पर: 113 करोड़ और 114.85 करोड़ 

7वें दिन (बुधवार): 47.70 करोड़ 

भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ और ग्रॉस 744.58 करोड़ पहुंच चुका है.


विदेशों में भी धमाल


ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का जलवा बरकरार है.

विदेशों में कमाई: 263 करोड़ 

वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन: 1007.58 करोड़ 

 

दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स


करीब 3 घंटे 49 मिनट लंबी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. महंगे टिकट और लंबे रनटाइम के बावजूद सिनेमाघरों में भीड़ बनी हुई है.

 

बड़े रिकॉर्ड्स की ओर


फिल्म ने कमाई के मामले में बजरंगी भाईजान, एनिमल और कांतारा चैप्टर 1 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और अब टॉप-10 भारतीय फिल्मों की सूची में शामिल हो गई हैफिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस की है, जो दुश्मन देश में घुसपैठ कर अंडरवर्ल्ड के बीच खतरनाक मिशन को अंजाम देता है. एक्शन, ड्रामा और देशभक्ति का मिश्रण इसे दर्शकों के लिए खास बनाता है.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही