Search

 
 
 

DIG व कमांडेंट ने किया नक्सल प्रभावित बूथ का निरीक्षण, आजादी के बाद पहली बार हो रहा यहां मतदान

 
Hazaribagh : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश में पांचवे चरण और झारखंड में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. झारखंड के तीन सीट (चतरा, हजारीबाग और कोडरमा) पर मतदान किया जा रहा है. इसी दौरान शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने को लेकर हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर और सीआरपीएफ के 190 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार ने चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित नक्सल प्रभावित सभी बूथों का निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें - वोट">https://lagatar.in/elderly-man-who-came-to-vote-dies-of-heart-attack-young-mans-health-deteriorates/">वोट

डालने पहुंचे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, युवक की बिगड़ी तबीयत

चतरा के एक गांव में आजादी के बाद पहली बार हो रही है वोटिंग

[caption id="attachment_888182" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/first-vote.jpg"

alt="DIG व कमांडेंट ने किया नक्सल प्रभावित बूथ का निरीक्षण, आजादी के बाद पहली बार हो रहा यहां मतदान" width="600" height="400" /> आजादी के बाद पहली बार वोटिंग यहां वोटिंग हो रही है[/caption] चतरा जिला का एक ऐसा गांव है, जहां आजादी के बाद पहली बार वोटिंग हो रही है,इससे पहले आज तक इस गांव में कभी भी वोटिंग नहीं हुई थी. यह गांव जिले के नक्सल प्रभावित राजपुर थाना क्षेत्र के गड़िया और पथरोल गांव है. गौरतलब है कि जिला के तत्कालीन एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पिछले ढाई साल के दौरान जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों और उग्रवादी संगठनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा था. यह अभियान निरंतर जारी रहा, जिसका नतीजा यह रहा कि इस चुनाव के दौरान नक्सली बैकफुट पर नजर आ रहे हैं और मतदाता बिना किसी डर भय के मतदान कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें -22">https://lagatar.in/priyanka-gandhis-election-rally-in-godda-and-namkum-on-may-22/">22

मई को गोड्डा और नामकुम में प्रियंका गांधी की चुनावी सभा, प्रदीप-यशस्विनी के लिए वोट की करेंगी अपील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही