Search

 
 
 

DIG ने की चतरा SP व पुलिस पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक, जल्द मामले निपटाने के दिए निर्देश

 
Chatra: हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर रविवार को चतरा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने चतरा एसपी ऑफिस में एसपी, डीएसपी और जिले के सभी थाना प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान डीआईजी ने 26 मार्च शाम तक कुर्की वारंट की पेंडेंसी को शून्य करने का निर्देश दिया. साथ ही सीसीए, एनडीपीएस के तहत कार्रवाई और अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थों और प्रतिबंधित पदार्थों की अधिकतम बरामदगी के लिए भी निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/jdu-released-the-list-of-16-candidates-in-bihar-the-party-expressed-confidence-only-on-old-faces/">बिहार

में JDU ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, पुराने चेहरों पर ही पार्टी ने जताया भरोसा

विधि व्यवस्था की समस्या से निपटने के टिप्स और कई कानूनी जानकारियां दी

समीक्षा बैठक में डीआईजी सुनील भास्कर ने सभी थाना प्रभारी को संगठित अपराध की रोकथाम के लिए क्या-क्या कार्रवाई की जानी चाहिए, विधि व्यवस्था की समस्या से निपटने के टिप्स और कई कानूनी जानकारियां दी. बैठक में डीआईजी ने सभी थाना प्रभारी को लंबे समय से लंबित चले आ रहे कांडों को जल्दी निपटाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए. वाहन चोरी की घटना को रोकने के लिए गस्ती पार्टियों को लगातार गस्ती करने का निर्देश दिया. महिला सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

1.40 करोड़ की कीमत का 28 किलो अफीम बरामद

डीआइजी ने मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश एसपी को दिया. इसी दौरान रविवार को पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के राजगुरु गांव में छापामारी की थी. यहां से पुलिस ने 28 किलो गीला अफीम बरामद किया. जिसका बाजार मूल्य 1.40 करोड़ आंका गया है. साथ ही अफ़ीम से ब्राऊन सुगर बनाने वाला एक मशीन भी बरामद किया गया. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों गिरफ्तार किया. जिसमें देवनंदन गंझू और पंकज कुमार शामिल है.

हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार किया गया है. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार के पास अपराध को योजना बना रहे एक अपराधी मजहर को गिरफ्तार किया. उसके पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fire-breaks-out-in-businessmans-house-induction-stove-and-fan-worth-rs-10-lakh-burnt-to-ashes/">हजारीबाग

: कारोबारी के घर में लगी आग, 10 लाख का इंडक्शन चूल्हा और पंखा जलकर खाख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही