Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : कारोबारी के घर में लगी आग, 10 लाख का इंडक्शन चूल्हा और पंखा जलकर राख

कारोबारी रमेश अग्रवाल पूरे झारखंड में इंडक्शन और पंखा की करते थे सप्लाई

Hazaribagh : हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक के पास शॉर्ट सर्किट से एक घर में रविवार को आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई. मुहल्ले के लोगों ने तुरंत फायर बिग्रेड और बिजली विभाग को आग लगने की सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची. काफी मशक्कत से लगभग 4 घंटा के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस दौरान आसपास के लोग दहशत में थे. अगलगी की यह घटना कारोबारी रमेश अग्रवाल के घर में हुई. रमेश ने बताया कि वह पूरे झारखंड में इंडक्शन चूल्हा और पंखा की सप्लाई करते हैं. घर में लाखों रुपये का इंडक्शन चूल्हा और पंखा रखा था. अगलगी की इस घटना में करीब 10 लाख का चूल्हा और पंखा जलकर राख हो गया. उन्होंने बताया कि रविवार को दिन के लगभग 11:00 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक घर में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. उन्होंने कहा कि 10 लाख का लोन लिए थे और यह कारोबार कर रहे थे. अभी भी लगभग 7 लाख कर्ज में हैं. कर्ज का पैसा चुकाना और परिवार चलाना भी अब तो मुश्किल हो गया है. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2024-punjab-defeated-delhi-sam-curran-became-the-hero-of-victory/">IPL

2024 : पंजाब ने दिल्ली को हराया, इन दो खिलाड़ियों ने पलट दिया पाशा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही