Search

 
 
 

कोर्ट की सुरक्षा को लेकर रेंज के डीआईजी पुलिस मुख्यालय को देंगे रिपोर्ट

 
Ranchi : कोर्ट की सुरक्षा को लेकर रेंज के डीआईजी पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट देंगे. कोर्ट सुरक्षा को लेकर यह निर्देश पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी हुआ है. सभी कोर्ट परिसर और आवासीय परिसर में सीसीटीवी लगाने का काम किया जा रहा है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को यह निर्देश दिया है कि जहां-जहां सीसीटीवी लगाने का काम पूरा नहीं हो पाया है, उसे त्वरित गति से पूरा किया जाए. पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह जैप आईटी से संपर्क स्थापित कर हर हाल में 31 मार्च तक सीसीटीवी लगाने का कार्य पूरा कर लें. रेंज डीआईजी को निर्देश दिया गया है कि वे अगले 10 दिनों के भीतर सभी न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण करेंगे. इस दौरान अगर कोई कमी पाई जाती है, तो उसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर पुलिस मुख्यालय को समर्पित करेंगे. इसके बाद उसे दूर करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें -पकरी">https://lagatar.in/high-court-seeks-answer-in-the-matter-transfer-of-land-for-pakri-barwadih-coal-project/">पकरी

बरवाडीह कोल परियोजना के लिए जमीन हस्तांतरण के मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही