Search

 
 
 

डीआईजी ने लिया धनबाद कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, दिये कई दिशा-निर्देश

 
Dhanbad : बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने बुधवार धनबाद कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले सभी रास्ते के बारे में सुरक्षाकर्मियों से जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से की जाने वाली जांच प्रक्रिया के बारे में सुरक्षा कर्मियों से जानकारी ली एवं जांच के तरीके के बारे में भी बताया. इस दौरान मौके पर एसएसपी एचपी जनार्दनन, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, डीएसपी मुख्यालय -1 समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

उन्होंने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले कोर्ट बैरक का जायजा लिया. जहां अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जानकारी देते हुए सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी भी पुलिस की प्राथमिकता में है. समय - समय पर कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाती है. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी बेहतर काम कर रहे हैं, जिन्हें रिवॉर्ड देने की भी बात कही. कोर्ट परिसर में सीसीटीवी कैमरा, मेटल डिटेक्टर, बलों की संख्या बारे में जानकारी ली. तकनीकी रूप से कुछ कमियां है, जिसे दूर किया जाएगा. साथ ही साथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी बात की. इसे भी पढ़ें : मास्टरमाइंड">https://lagatar.in/mastermind-vishal-revealed-helped-kolkatas-printing-press-workers-bpsc-paper-leaked/">मास्टरमाइंड

विशाल का खुलासा, BPSC पेपर लीक में कोलकाता के प्रिंटिंग प्रेस के कर्मियों ने की मदद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही