Search

 
 
 

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' विवादों में घिरी, बैन की मांग उठी

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ के विवाद गहराता जा रहा है. फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस की मौजूदगी को लेकर विरोध शुरू हुआ है.
 

Lagatar desk : एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ के विवाद गहराता जा रहा है. फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस की मौजूदगी को लेकर विरोध शुरू हुआ है. दरअसल, एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म में कई पाकिस्तानी कलाकार जुड़े हुए हैं, जिनमें हानिया आमिर, नासिर चिन्योटी, डैनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे नाम शामिल हैं. इन्हीं पाकिस्तानी चेहरों को लेकर एक संगठन ने कड़ा विरोध जताया है और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से मांग की है कि फिल्म को सर्टिफिकेट न दिया जाए.

 

 

 

महाराष्ट्र के भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी संघ ने इस फिल्म पर रोक लगाने की खुली मांग की है. उनका कहना है कि इस फिल्म में कई पाकिस्तानी कलाकारों को जगह दी गई है, जो देश की भावनाओं और सुरक्षा बलों के सम्मान के खिलाफ है. संघ ने साफ तौर पर कहा कि जब पाकिस्तान भारत के खिलाफ खुले तौर पर नफरत फैलाता है, तब ऐसे में उसके कलाकारों को भारत में काम देना राष्ट्र के प्रति अनादर है.

 

 

 

 

फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग : संघ ने एक बयान में कहा है कि जब हमारे देश के जवान सीमा पर शहीद हो रहे हैं और पाकिस्तान लगातार सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ ज़हर उगल रहा है, ऐसे समय में पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक सहयोग न केवल असंवेदनशील, बल्कि राष्ट्र का अपमान भी है.संघ ने सरकार से अपील की है कि वह उन फिल्मों को किसी प्रकार का समर्थन न दे जो देश की गरिमा और राष्ट्रीय भावना को ठेस पहुंचाती हैं

 

फिलहाल, फिल्म की टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि, जिस तरह से विरोध तेज़ होता जा रहा है, उससे साफ है कि फिल्म की रिलीज़ संकट में पड़ सकती है.संघ ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म को बगैर किसी कार्यवाही के रिलीज किया गया, तो वो व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. अब देखना होगा कि क्या फिल्म पर सरकार या सेंसर बोर्ड की तरफ से कोई एक्शन लिया जाता है या फिर फिल्म आसानी से थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही