Search

 
 
 

शिक्षकों के पारस्परिक अंतर जिला स्थानांतरण में देरी पर निदेशालय हुआ नाराज, भेजा पत्र

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने पारस्परिक अंतर जिला स्थानांतरण के लिए जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजा है. निदेशालय की उप निदेशक नीलम टोप्पो ने 13 जिलों के जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र लिखकर अविलंब अग्रसारण करने का अनुरोध किया है.
 

 Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने पारस्परिक अंतर जिला स्थानांतरण के लिए जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजा है. निदेशालय की उप निदेशक नीलम टोप्पो ने 13 जिलों के जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र लिखकर अविलंब अग्रसारण करने का अनुरोध किया है.

 

कौन-कौन से जिले हैं शामिल : बोकारो, धनबाद, देवघर, हजारीबाग, चतरा, गढ़वा,लातेहार,गोड्डा,जामताड़ा,साहेबगंज,लोहरदगा, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिला शामिल है.

 

क्या है पारस्परिक अंतर जिला स्थानांतरण : पारस्परिक अंतर जिला स्थानांतरण एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें दो शिक्षक आपसी सहमति से अपने विद्यालय को आपस में बदलना चाहते हैं.इसके लिए दोनों की सहमति, समान पद और एक समान योग्यता होनी चाहिए. इससे जिले की रोस्टर पर कुप्रभाव नहीं पड़ता है.

 

 

क्या है समय सीमा : पारस्परिक अंतर जिला स्थानांतरण के लिए जिला स्थापना समिति का अनुमोदन एवं राज्य स्तरीय समिति के लॉगिन पर ऑनलाइन अग्रसारण की समय सीमा 18 अप्रैल, 2025 तक निर्धारित की गई थी. लेकिन कई जिलों में अभी तक अग्रसारण नहीं हुआ है, जिसको लेकर निदेशालय ने चिंता जताई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही