Search

 
 
 

राहुल गांधी ने भोपाल में कांग्रेसी नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की.
 

Bhopal : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की. बैठक में राहुल ने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि हमें अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं है

 

 

 

उन्होंने कहा कि पहले हो सकता है कि इसे नजरअंदाज किया जाता रहा हो. मगर अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की.

 

सृजन अभियान का उद्देश्य 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी संगठन को मजबूत करना और बीस सालों से निस्तेज पड़े कांग्रेस संगठन को मिशन 2028 के लिए तैयार करना है.

 

खबरों के अनुसार राहुल भोपाल में पांच घंटे रहे और पांच बैठकों में शामिल हुए. राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को निर्देश दिया कि वे गुटबाजी खत्म करें और मिलकर काम करें. उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला ऊपर से नहीं थोपा जायेगा. आप सब मिलकर फैसला करें और अगर कोई बदलाव की जरूरत होगी तो हम करेंगे. 

 

राहुल गांधी ने उन्होंने चेताया कि किसी भी तरह की गुटबाजी और हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर कहीं कुछ गलत दिखा, तो हम उसे तुरंत बदल देंगे. राहुल ने आदेश दिया कि भाजपा की मदद करने वाले नेताओं की पहचान करेय संगठन में सही व्यक्ति को सही स्थान दिया जाये.

 

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि राहुल गांधी ने जिला कांग्रेस कमेटियों को ताकतवर बनाने का संदेश दिया है. उन्होंने कहा, जिला कांग्रेस कमेटियों की भूमिका लोकसभा, विधानसभा, नगर निगम और नगर पालिका में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बनायी जायेगी.

 

राहुल गांधी द्वारा जूते पहनकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने के भाजपा के आरोपों पर मुकेश नायक ने कहा, हम कर्मकांडों में विश्वास करने वाले लोग नहीं हैं. उन्होंने कहा कि संस्कार के नाम पर आंख में धूल झोंकना, धर्मांधता को बढ़ावा देना और नकली लोगों को नकली कपड़े पहनाकर जनता के बीच खड़ा करना अब पुराना हथकंडा हो चुका है. जनता इससे ऊब चुकी है.  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही