Search

 
 
 

दिव्यांग साहिल को मिले राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार : सीपीआईएम

 
एक हाथ नहीं रहने पर भी डूबती हुई तीन बच्चियों की बचाई जिंदगी Hazaribagh : सीपीआईएम जिला कमेटी हजारीबाग ने उपायुक्त हजारीबाग को पत्र लिखकर मांग की है कि दिव्यांग साहिल शाह को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार देने के लिए जिला प्रशासन सरकार को अनुशंसा पत्र भेजे. उपायुक्त को लिखे पत्र में सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू, जिला सचिव ईश्वर महतो, लक्ष्मी नारायण सिंह, तपेश्वर राम, विपिन कुमार सिन्हा, सुरेश कुमार दास और किरण देवी ने हस्ताक्षर किया है. दरअसल चौपारण प्रखंड की बच्छई पंचायत अंतर्गत ओबरा गांव की दिव्या कुमारी, सरस्वती कुमारी, सपना कुमारी, पायल कुमारी, प्रेमा कुमारी सहित छह बच्चियां करम पर्व कर पर्व के दूसरे दिन 26 सितंबर की सुबह करम डाल को प्रवाहित करने के लिए गांव के ही बगल से बहने वाली बराकर नदी गई थीं. ये बच्चियां नदी में करम डाल को प्रवाहित करने के लिए नदी में उतरीं एवं एक दो कदम जैसे ही आगे बढ़ीं, अचानक नदी में पानी का बहुत तेज बहाव आ गया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-four-year-old-boy-dies-due-to-uncontrolled-collision/">बोकारो

: अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर चार वर्षीय बालक की मौत

साहिल शाह ने दिखाई हिम्मत

वहीं पर चैय खुर्द, चौपारण निवासी 16 वर्षीय एक हाथ से दिव्यांग बच्चा साहिल शाह मछली मार रहा था. उसकी नजर जैसे ही डूबती हुई बच्चियों पर पड़ी, तो वह अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत नदी में छलांग लगा दिया और एक-एक करके पायल कुमारी सहित तीन बच्चियों को डूबने से वह बचा लिया. तेज बहाव के कारण तीन बच्चियां दिव्या कुमारी, सरस्वती कुमारी और सपना कुमारी पानी में बह गई. साहिल शाह को मलाल है कि एक हाथ से दिव्यांग है, अगर हाथ ठीक होता तो शायद सभी बच्चियों को वह बचा लेता. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-central-government-brought-forest-conservation-amendment-bill-to-repeal-pesa-law-sushil-barla/">किरीबुरु

: पेसा कानून की काट के लिए केन्द्र सरकार वन संरक्षण संशोधन विधेयक लाई : सुशील बारला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही