Ranchi : ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सूचीबद्ध ऑडिटर्स का ओरिएंटेशन प्रोग्राम प्रोजेक्ट बिल्डिंग सभागार में संपन्न हुआ. इसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ मनीष रंजन ने की. इसमें विभाग की सभी योजनाओं के होने वाले ऑडिट की रूपरेखा पर चर्चा की गयी और ऑडिटर्स को योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी गयी.. मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने ऑडिट में अपेक्षित कार्यों और उससे जुड़े अन्य विषयों पर प्रस्तुति दी. साथ ही मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी. मनरेगा आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत व्यापक तौर पर मजदूरों और प्रवासी मजदूरों को काम देने की योजना तैयार की है. सभी मजदूरों को सही समय पर काम मिले और उसका वाजिब दाम समय पर मिल पाये, इसके लिए विभाग जुटा है. सामान्यतः मनरेगा के तहत कार्य पूरा हो जाने के बाद ही सामाजिक अंकेक्षण का कार्य ग्राम सभा के माध्यम से संपन्न कराने की अधिनियम में व्यवस्था की गयी है. इसे भी पढ़ें- राज्य">https://lagatar.in/state-government-gift-ministers-officers-now-you-will-be-able-to-buy-mobiles-up-to-rs-40000-resolution-issued/">राज्य
सरकार का तोहफा : अब 40,000 रुपये तक का मोबाइल खरीद सकेंगे मंत्री-अफसर, संकल्प जारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/orientation1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
सरकार का तोहफा : अब 40,000 रुपये तक का मोबाइल खरीद सकेंगे मंत्री-अफसर, संकल्प जारी
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment