Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

परीक्षा पर चर्चाः पीएम ने टाइम मैनेजमेंट की दी सलाह, बोले- सोशल मीडिया को दें कम समय

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा के कार्यक्रम के तहत रांची के गुरूनानक स्कूल में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने वाले छात्रों ने प्रधानमंत्री के संवाद का सीधा प्रसारण देखा. इस मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ समेत स्कूल के शिक्षक मौजूद थे. छात्रों ने करीब दो घंटे तक प्रधानमंत्री के साथ छात्रों के संवाद को सुना. देश भर के छात्रों ने प्रधानमंत्री से अलग-अलग सवाल पूछे और प्रधानमंत्री मोदी ने तसल्ली के साथ सबका जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि परीक्षा एक अवसर और कसौटी है, और परीक्षार्थियों को तनाव ना लेकर इसका लाभ लेना चाहिए. सफलता और असफलता के तनाव को छोड़ छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. मोबाइल से लेकर तमाम गैजेट पर मोदी ने छात्रों को कहा कि अपने गैजेट को खुद पर हावी ना होने दें. आप गैजेट से ज्यादा स्मार्ट हैं, इसलिए गैजेट को अपने हिसाब से चलाएं. उन्होंने दिन भर में एक घंटे से ज्यादा सोशल मीडिया को नहीं देने की नसीहत छात्रों को दी. इसे पढ़ें-सुरक्षा">https://lagatar.in/rahul-gandhi-stopped-the-yatra-due-to-lapse-in-security-said-police-arrangements-in-anantnag-collapsed/">सुरक्षा

में चूक को लेकर राहुल गांधी ने यात्रा रोकी, कहा, अनंतनाग में पुलिस का इंतजाम ध्वस्त हो गया
इस मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के इस चर्चा को 35 लाख बच्चों ने ऑनलाइन देखा, और करीब 25 लाख प्रश्न भी आए. 2018 से चली आ रही ये चर्चा बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है, और बच्चे परीक्षा के तनाव से निकल रहे हैं. इस तनाव को कम करने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था और आज इसमें भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र भी दिया गया. इसे भी पढ़ें-अन्य">https://lagatar.in/why-does-the-vice-chancellor-of-womens-university-want-to-divert-funds-for-spending-on-other-items/">अन्य

मद में खर्च के लिए फंड डायवर्सन क्यों करना चाहती हैं वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति?
परीक्षा देने वाले बच्चे भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर काफी खुश नजर आए. पल्लवी ने कहा कि प्रधानमंत्री को सुनना एक बेहतरीन अनुभव रहा और उन्होंने जो बातें कहीं वो हमारे लिए काफी लाभदायक रहीं. छात्र आलोक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने परीक्षा से पहले टाइम मैनेजमेंट करने को कहा, जिसका पालन हम करेंगे. वहीं मो. अर्श ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गैजेट से दूर रहने की सलाह दी है, और अब वे सोशल मीडिया पर कम समय बिताएंगे. इस मौके पर गुरूनानक स्कूल के प्रिंसिपल मनोहर प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही