Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चैंबर भवन में भारतीय विदेश सेवा बैच के अधिकारी के साथ इंडक्शन प्रोग्राम पर चर्चा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय विदेश सेवा के बैच अधिकारी स्वाति संदीप ने इंडक्शन प्रोग्राम के तहत चैंबर के पदाधिकारियों संग बैठक की. इस बैठक में कर उद्योग, व्यापार, पर्यटन और प्रवासी मामलों पर चर्चा की गई. इस दौरान सदस्यों द्वारा कहा गया कि भारत में निर्धारित समयावधि में तीव्र गति से 5 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने के लिए माल और सेवाएं दोनों स्तरों पर निर्यात को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है. ईज ऑफ डुइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए नीति, नियामक और परिचालन ढांचे से संबंधित घरेलू और विदेशी बाधाओं को भी व्यवस्थित तरीके से दूर करने की जरूरत है. झारखंड चैंबर द्वारा पिछले वर्ष श्रीलंका दौरे की जानकारी देते हुए चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने झारखंड से विदेशों में व्यापार के अवसर को बढ़ाने के लिए झारखंड चैंबर और अन्य देशों के बीच समन्वय बैठकों के आयोजन को भी जरूरी बताया. महासचिव परेश गट्टानी और कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश में विभिन्न प्रकार के उत्पादों और सेवाओं के निर्यात के पर्याप्त अवसर हैं. किंतु राज्य में डीजीएफटी कार्यालय की अनुपलब्धता और निर्यात संवर्धन परिषद् (इपीसी) से अपेक्षित सहयोग की कमी के कारण आयात/निर्यात व्यापार से जुड़े स्टेक होल्डर्स को अपना व्यापार सुचारू रूप से चलाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. जरूरी है कि रांची में डीजीएफटी कार्यालय की स्थापना की जाये. अंतर्राष्ट्रीय निवेश को बढ़ावा देने के लिए सह सचिव शैलेष अग्रवाल ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने को जरूरी बताया. भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी स्वाति संदीप ने आश्वस्त किया है कि झारखंड में व्यापार और उद्योग के विकास के लिए चैंबर की ओर से दिये गये सभी सुझावों को मंत्रालय के समक्ष रखा जायेगा. स्वाति चतरा की निवासी हैं. चैंबर भवन में हुई इस बैठक में झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग की प्रशाखा अधिकारी मनीषा कुमारी, कृष्ण कुमार वर्मा, स्वाति संदीप के पिता भी उपस्थित थे. बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, उप समिति चेयरमैन नितेश शारडा, विकास झाझरिया, किशन अग्रवाल, मोइन अख्तर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नौकरी">https://lagatar.in/hope-of-job-not-lost-rs-65-crores-lost/">नौकरी

की आस ही नहीं टूटी, डूब गए 65 करोड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही