Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में  मंत्रियों के दौरे पर चर्चा, पंचायत चुनाव पर बनी रणनीति

Advertisement
Advertisement
Ranchi: केंद्र के 19 मंत्री झारखंड आयेंगे. इस दौरान राज्य के 19 आकांक्षी जिलों में अलग-अलग केंद्रीय मंत्री प्रवास और बैठक करेंगे. केंद्रीय मंत्री आकांक्षी जिलों में सरकारी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी उनकी मीटिंग होगी. भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बुधवार को हुई बैठक में केंद्रीय मंत्रियों के प्रवास और उनके कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी. बताया गया कि प्रदेश पदाधिकारियों को भी इन कार्यक्रमों में जिम्मा दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें-बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-coordination-meeting-of-ccls-extraction-department-concluded/">बेरमो:

CCL के एक्सवेशन डिपार्टमेंट का कोऑर्डिनेशन मीटिंग संपन्न बैठक में 20 अप्रैल तक चलने वाले सामाजिक न्याय पखवाड़ा, 21 से 30 अप्रैल तक राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनी. पंचायत चुनाव को लेकर भी पार्टी ने रणनीति बनायी है. सभी पंचायतों में सहमति से एक कैंडिडेट की मदद की जाएगी. अगर किसी पंचायत में बीजेपी के कार्यकर्ताओं में सहमति नहीं बनती है या कई लोग चुनाव में खड़े हो जाते हैं तो पार्टी उनमें से किसी की मदद नहीं करेगी. इसे भी पढ़ें-त्रिकूट">https://lagatar.in/trikoot-ropeway-incident-neither-the-prime-minister-nor-the-home-minister-spoke-to-cm-hemant-till-the-rescue-operation-was-underway/">त्रिकूट

रोपवे हादसा : बचाव अभियान चलने तक न प्रधानमंत्री और न गृहमंत्री ने की सीएम हेमंत से बातचीत

भाजपा विचार आधारित पार्टी- दिलीप सैकिया

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री सांसद दिलीप सैकिया ने कहा कि भाजपा परिवार नहीं विचार आधारित पार्टी है. पार्टी का मूल मंत्र सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास है. भाजपा कार्यकर्ता हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं. भाजपा कार्यकर्ता चुनौती को भी चुनौती देते हैं.उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सपनों को भाजपा सरकार पूरा कर रही है. इसे भी पढ़ें-कई">https://lagatar.in/many-famous-olympian-athletes-will-gather-in-ranchi-will-participate-in-the-national-race-walk/">कई

नामी ओलंपियन एथलीट रांची में जुटेंगे, लेंगे नेशनल रेस वॉक में भाग

विकास की सोच रखने वाले लोग जीतें- दीपक प्रकाश

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी के लंबे संघर्ष और दबाव का परिणाम है कि राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि चुनाव में राष्ट्रवादी और विकास की सोच रखने वाले लोग जीतें. उन्होंने आह्वान किया कि 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य की जनता के बुनियादी सवाल को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर जनविरोधी सरकार का विरोध करें. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-bjym-inspired-students-to-take-corona-vaccine/">जामताड़ा

: भाजयुमो ने छात्रों को कोरोना टीका लेने के लिए किया प्रेरित बीजेपी विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह भ्रष्ट और निकम्मी विकास विरोधी राज्य सरकार जितने दिनों तक चलेगी, इस राज्य का उतना ही नुकसान होता जाएगा. इस सरकार ने लूट और भ्रष्टाचार की हद को पार कर दिया है. आज पूरे प्रदेश में भय और आतंक का वातावरण है. ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने तक कार्यकर्ता चैन से नही बैठेंगे. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/bermo-lambodar-mahto-said-nature-festival-sarhul-gives-the-message-of-environmental-protection/">बेरमो

: लंबोदर महतो ने कहा- प्रकृति पर्व सरहुल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है

झारखंड सरकार तुष्टीकरण में मस्त- रघुवर दास

बीजेपी क राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सरकार तुष्टीकरण में आकंठ  डूब चुकी है. एक आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते आदिवासी समाज अपना पर्व-त्योहार भी ठीक से नहीं मना पा रहा.उपद्रवी ताकतों का प्रदेश में मनोबल बढ़ा है. रामनवमी शोभायात्रा में बहुसंख्यक समुदाय पर पत्थरबाजी हो रही है.यह सब सरकार के संरक्षण और इशारे पर हो रहा है.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही