Search

 
 
 

जयंत सिन्हा की अध्यक्षता में दिशा की बैठक, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

 
Ramgarh : शुक्रवार को जिला समाहरणालय सभागार में हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट को-ऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी दिशा की बैठक हुई. इस दौरान विधायक रामगढ़ सुनीता चौधरी, डीसी माधवी मिश्रा, अध्यक्ष जिला परिषद सुधा देवी, विधायक प्रतिनिधियों सहित अन्य शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : आचार">https://lagatar.in/code-of-conduct-violation-case-union-state-education-minister-annapurna-devi-found-guilty-rs-200-fine/">आचार

संहिता उल्लंघन मामला : केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी दोषी करार, 200 रुपये फाइन
बैठक में सबसे पहले डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने पूर्व में हुए दिशा की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. बैठक में सांसद ने मनरेगा के तहत जिले में हो रहे कार्यों की जानकारी ली. साथ ही जिले के सभी पंचायतों में खेल मैदान स्थापित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे खेल विकास योजना के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान सांसद ने अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर बेहतर गुणवत्ता के साथ खेल मैदान तैयार करने, जिसमें शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करने निर्देश दिया. उन्होंने मनरेगा के तहत तालाब निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण आदि कार्यों की जानकारी ली एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. केंद्र एवं राज्य प्रायोजित पेंशन योजना के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने के संबंध में हो रहे कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ द्वारा किए जा रहे कार्य, जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्य, गोला मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य, जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्य की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-two-brothers-killed-in-bus-and-bike-collision/">हजारीबाग:

बस और बाइक की टक्कर में दो भाइयों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही