Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी से म‍िलकर समस्‍या बताएंगे टोकीसूद परियोजना के विस्थापित

Barkagaon : बड़कागांव प्रखंड के आंगो पंचायत के नॉर्थ कोल ब्लॉक टोकीसूद परियोजना के रैयत विस्थापित ग्रामीणों ने बैठक की. यह बैठक उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवगढ़ आर एंड आर कॉलोनी के फुटबॉल ग्राउंड में की गई. बड़कागांव के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी कालेश्वर गंझू ने बैठक की अध्‍यक्षता की और संचालन मैनेजर गंझू ने किया. बैठक में पूर्व में हजारीबाग डीसी को दिए गए 16 सूत्री मांग पर विशेष चर्चा की गई. साथ ही निर्णय लिया कि एक बार फिर विस्थापित ग्रामीण हजारीबाग डीसी से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे.

विस्थापित ग्रामीणों की मुख्य मांगें 

बड़कागांव प्रखंड में चल रहे वर्तमान दर से जमीन का मुआवजा देने,सर्वे करवाकर प्रत्येक परिवार को नौकरी देने, त्रिपक्षीय वार्ता कराने. 50 वर्ष से ऊपर उम्र वाले को ₹15000 प्रति माह पेंशन देने, घर का सर्वे करवाकर मुआवजा देने, विस्थापित क्षेत्र में स्कूल व अस्पताल की व्यवस्था अति शीघ्र करने, यूनिट प्रति एकड़ ₹15000 प्रति माह देने, जमीन का मुआवजा देने, रोजगार के ल‍िए लोकल सेल चालू करवाने, विस्थापित आर एंड आर कॉलोनी ऊरेज में पानी एवं बिजली की व्यवस्था शीघ्र करवाने, प्रभावित क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क की व्यवस्था कराने, विस्थापित एवं प्रभावित गांव में जलावन के ल‍िए मुफ्त कोयला देने, प्रभावित गांव के स्कूली बच्चों के ल‍िए बस की व्यवस्था करने या स्कूल की व्यवस्था करने, झारखंड पुनर्वास नीति 2013 लागू करने की मांग शाम‍िल है. मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी कालेश्वर गंझू , तमिल गंझू , एतवा गंझू , ईश्वर गंझू , बुधराम गंझू , रवींद्र गंझू , शंकर गंझू , वासुदेव गंझू , गोवर्धन गंझू , दिनेश करमाली , बेचन गंझू , सुरेश मुंडा, फिरोज खान, दर्शन गंझू , संतोष गंझू , दशरथ गंझू , श्याम ठाकुर, महेश महतो, नागेश्वर गंझू , बालदेव गंझू एवं विमल टुड्डू सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. इसे">https://lagatar.in/sp-manoj-ratan-became-hazaribagh-ssp-dgp-neeraj-sinha-honored/">इसे

भी पढ़ें : एसपी मनोज रतन बने हजारीबाग एसएसपी, डीजीपी नीरज सिन्हा ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही