Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विस्थापित संघर्ष मोर्चा का धरना, राज्यपाल, सीएम और नगर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र

Advertisement
Advertisement
Ranchi : विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर जाकिर हुसैन पार्क के समक्ष धरना दिया. नागा बाबा खटाल के विस्थापितों ने सरकार से कई मांगें की हैं. इसकी मांग है कि विस्थापितों को नवनिर्मित मार्केट में दुकान आवंटित किया जाये. इसके अलावा खाली जमीन पर मिल्क प्रोजेक्ट लगाकर विस्थापितों की भागीदारी सुनिश्चित की जाये और तीसरी मांग है कि नागा बाबा खटाल के विस्थापितों को सरकार मकान उपलब्ध कराये. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/will-there-be-a-lockdown-in-bihar-or-not-cm-nitish-kumar-will-decide-after-the-meeting-on-tuesday/">बिहार

में लॉकडाउन होगा या नहीं, सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को बैठक के बाद लेंगे निर्णय

अर्जुन राम की अध्यक्षता में धरना

धरना की अध्यक्षता अर्जुन राम ने की. उन्होंने कहा कि नगर निगम के द्वारा इस जमीन पर भी चोर मार्केट बना दिया गया है. वेजिटेबल मार्केट की शुरुआत के समय सीएम ने घोषणा की गई थी कि खाली जमीन पर एक मिल्क प्रोजेक्ट लगाया जाएगा. नागा बाबा खटाल के विस्थापितों की इसमें भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी परंतु अभी तक ऐसी कोई घोषणा दोबारा नहीं की गई है. इससे विस्थापितों में आक्रोश हैं. जिसे लेकर राज्यपाल, सीएम और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया.

धरना में इनकी रही उपस्थिति

धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय सिंह यादव पार्षद, सुनील यादव, अर्जुन राम, ऋषि देव सिंह, लालू राय, काशी यादव समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड">https://lagatar.in/coronas-shadow-in-bollywood-after-john-now-ekta-kapoor-is-also-corona-positive/">बॉलीवुड

में कोरोना का साया, जॉन के बाद अब एकता कपूर भी हुईं कोरोना पॉजिटिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही