Search

 
 
 

आय से अधिक संपत्ति केस: विनय सिंह से ACB ने की पूछताछ, 17 को पत्नी स्निग्धा से सवाल-जवाब

सोमवार को भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  यानी एसीबी की टीम ने ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह से घंटों पूछताछ की. जांच टीम ने उनसे संपत्तियों में निवेश, बैंक लेन-देन और निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे से संबंधों को लेकर कई सवाल किए.
 

Ranchi: सोमवार को भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  यानी एसीबी की टीम ने ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह से घंटों पूछताछ की. जांच टीम ने उनसे संपत्तियों में निवेश, बैंक लेन-देन और निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे से संबंधों को लेकर कई सवाल किए.


सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान एसीबी अधिकारियों ने विनय सिंह से कई वित्तीय लेन-देन और कथित बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों के बारे में जानकारी मांगी. हालांकि कई सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं मिलने के कारण एजेंसी ने मामले की आगे भी गहन जांच जारी रखने का फैसला किया है.

 

इसी क्रम में एसीबी ने विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह से मंगलवार को एसीबी मुख्यालय में उपस्थित होकर पूछताछ में शामिल होने का निर्देश दिया गया है. 17 मार्च को एसीबी अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे. माना जा रहा है कि उनसे संपत्तियों में निवेश और लेन-देन से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी.

 


बताया जाता है कि इस मामले में फिलहाल जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है.


जांच के दौरान एजेंसी को अब तक कई बेशकीमती और बेनामी संपत्तियों की जानकारी मिली है. इन संपत्तियों के स्रोत, निवेश और उनसे जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है. एसीबी सूत्रों का कहना है कि मनी ट्रेल की जांच के आधार पर आने वाले दिनों में इस मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही