Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आय से अधिक संपत्ति मामला : विनय सिंह और स्निग्धा सिंह से ACB की पूछताछ, कल फिर बुलाया

आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह से पूछताछ शुरू कर दी है. दोनों से रांची स्थित एसीबी मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह से पूछताछ शुरू कर दी है. दोनों से रांची स्थित एसीबी मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है.

 

सूत्रों के अनुसार,  पूछताछ के दौरान कई बिंदुओं पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण एसीबी ने दोनों को शुक्रवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है. फिलहाल दोनों आरोपित अग्रिम जमानत पर हैं.

 

विनय सिंह से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

बताया जाता है कि विनय सिंह नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक हैं और उन्हें इस मामले में नामजद आरोपी बनाया गया है. एसीबी अधिकारियों द्वारा उनसे वित्तीय लेनदेन, निवेश और संपत्ति से जुड़े कई पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है.

 

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एसीबी ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, ससुर एस.एन. त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, सरहज प्रियंका त्रिवेदी, सहयोगी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को नामजद आरोपी बनाया है.

 

एसीबी के अनुसार, निलंबित आईएएस अधिकारी पर अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जिसे विभिन्न माध्यमों से निवेश कर सफेद करने का प्रयास किया गया.

 

जांच एजेंसी इस मामले में बैंकिंग ट्रांजेक्शन, निवेश और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है. पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही