Ranchi: राजधानी के पुरुलिया रोड पर पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक के पास से अवैध हथियार बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई की शाम सूचना मिली थी कि फुलौलिया रोड स्थित एक परिवार में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस मौके पर पहुंची.
जांच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद हुईं. बरामद सामान को विधिवत जब्त कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले को लेकर पुलिस आगे की छानबीन कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment