Search

 
 
 

पलामू के रेहला में डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में विवाद, पथराव में चार जवान घायल, आत्मरक्षा में चार राउंड की फायरिंग

Palamu News :  जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब नौ बजे डीजे बजाने समेत अन्य कारणों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ. सूचना मिलने पर रेहला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया. इसी दौरान भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया. अचानक हुए हमले में चार जवान घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने अपनी सुरक्षा में फायरिंग की. झड़प के दौरान कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की सूचना है. हालांकि उनकी पहचान और घायलों की संख्या की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
 
रेहला थाना
  • भीड़ ने पुलिस पर भी किया पथराव
  • पुलिस जवान के साथ पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त
  • लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान हुआ विवाद

Palamu News :  जिले के रेहला थाना क्षेत्र स्थित रकसाहा गांव में लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया. सोमवार की रात शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. स्थिति संभालने पहुंची पुलिस टीम को भी भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा. लोगों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. इस घटना में चार पुलिस जवान घायल हो गए. जबकि पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए और आत्मरक्षा में चार राउंड फायरिंग की.

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब नौ बजे डीजे बजाने समेत अन्य कारणों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ. सूचना मिलने पर रेहला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया. इसी दौरान भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया. अचानक हुए हमले में चार जवान घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने अपनी सुरक्षा में फायरिंग की. झड़प के दौरान कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की सूचना है. हालांकि उनकी पहचान और घायलों की संख्या की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

 

रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ के अनुसार, दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस बीच-बचाव करने पहुंची थी. इसी दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया. घटना में चार जवान घायल हुए हैं और पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचा है. मामले में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटना के बाद इलाके में स्थिति फिलहाल शांत है. एहतियात के तौर पर पुलिस क्षेत्र में निगरानी कर रही है. विवाद शांत होने के बाद ग्रामीणों ने प्रतिमा का विसर्जन किया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही