Search

 
 
 

प्रेम संबंध विवाद:  युवक ने खुद को चाकू मारा, गंभीर हालत में MGM रेफर

Jamshedpur News : बताया जा रहा है कि विजय टोप्पो और लुपुंग टोला निवासी जोबा मार्डी लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे. दोनों के बीच करीब नौ वर्षों से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. जानकारी के अनुसार, विजय की पहले शादी हो चुकी थी. बाद में उसकी पहली पत्नी से तलाक हो गया था. उसके बच्चे भी हैं.
 
फाइल फोटो

Jamshedpur News : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक ने प्रेम संबंध में हुए विवाद के बाद  खुद को चाकू मार लिया. घायल युवक की पहचान राहड़गोड़ा निवासी विजय टोप्पो के रूप में हुई है. घटना के बाद उसे पहले सदर अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया.

जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

नौ साल से चल रहा था प्रेम संबंध


बताया जा रहा है कि विजय टोप्पो और लुपुंग टोला निवासी जोबा मार्डी लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे. दोनों के बीच करीब नौ वर्षों से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. जानकारी के अनुसार, विजय की पहले शादी हो चुकी थी. बाद में उसकी पहली पत्नी से तलाक हो गया था. उसके बच्चे भी हैं.

 

प्रेमिका से विवाद के बाद बिगड़ी स्थिति


शुक्रवार सुबह विजय और जोबा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. विवाद बढ़ने के बाद स्थिति अचानक गंभीर हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसी दौरान विजय ने धारदार चाकू से अपने गले पर वार कर लिया. इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

पुलिस ने शुरू की जांच


घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची. घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की पूरी वजह पता करने में जुटी है. विवाद किस बात को लेकर हुआ था और युवक ने किन परिस्थितियों में खुद को घायल किया, इसकी जांच की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही