Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने की घोषणा के बाद नौकरी पा चुके कर्मियों ने सचिवालय के बाहर हंगामा किया. इससे पहले सोमवार शाम को अपनी नौकरी और भविष्य पर मंडराते संकट को देखते हुए पदाधिकारियों ने राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के बाहर शांतिपूर्ण मानव श्रृंखला बनाकर रोष जताया.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हंगामा कर रहे सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों का कहना है कि वे अपने पद पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं. निष्पक्ष जांच का सामना करने को पूरी तरह तैयार हैं. यदि भर्ती में कहीं कोई गड़बड़ी हुई है, तो सिर्फ दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही कहा कि पूरी परीक्षा रद्द करने से उन निर्दोष अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा, जिन्होंने वर्षों की कड़ी मेहनत और योग्यता के बल पर यह सफलता हासिल की है.
इसे भी पढ़ें:
इधर देर शाम सीएम की परीक्षा रद्द करने की घोषणा से उपजे असंतोष के बीच इन सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों ने अपनी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की सरकार से गुहार लगाई है. पदाधिकारियों का मानना है कि यदि पूरी भर्ती निरस्त की जाती है, तो इससे प्रशासनिक कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

