Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट किट का वितरण

Latehar : एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत छिपादोहर थाना क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों को किट दिया गया. सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिले के सुदूरवर्ती एवं नक्सल प्रभावित इलाकों के युवकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई प्रकार के खेल व अन्य गतिविधियां की जा रही है. आगामी 10 जून से अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ लातेहार पुलिस के तत्वावधान में किया जायेगा. छिपादोहर थाना क्षेत्र के अंडर-19 की टीम भी इस प्रतियोगिता में भाग लेगी. इसके लिए छिपादोहर के सात पंचायतों की टीमों के बीच ओपेन ट्रायल का आयोजन किया और इनमें से 15 खिलाड़ियों का चयन कर सुपर किंग टीम बनाई गई. थाना प्रभारी ने सुपर किंग टीम को क्रिकेट किट प्रदान किया. उन्होंने बताया कि टीम के द्वारा अभ्यास मैच खेल कर प्रतियोगिता की तैयारी की जायेगी. मौके पर एएसआई काशी महली समेत पुलिस बल के कई जवान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : भूटान">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-was-living-in-bhutan-in-disguise-see-first-picture-after-his-arrest/">भूटान

में भेष बदलकर रह रहा था PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप, देखें गिरफ्तारी के बाद की पहली तस्वीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही