Ranchi News: रांची में दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर समाहरणालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए.
बैठक में पूजा पंडालों में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं किसी तरह की परेशानी न हो और जिले में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे.
इसे भी पढ़ें:
सभी प्रमुख पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है.
थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं पूजा पंडालों में तैनात पुलिस बल और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया.
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. इसके अलावा विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया.
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि दुर्गा पूजा रांची जिले का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक पर्व है. प्रशासन का लक्ष्य है कि यह पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो.
बैठक में उप विकास आयुक्त संजय भगत, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, अपर प्रशासक रांची नगर निगम, पुलिस अधीक्षक शहर पारस राणा, ट्रेनी आईएएस आस्था शरण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित जिले के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

